---Advertisement---

अर्बन बैंक का 96 वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न

On: September 15, 2025 1:39 PM
---Advertisement---

नागपुर: नागपुर में अर्बन बैंक (एम्प्लोयी कॉपरेटिव क्रेडिट सोसायटी) के 96 वां वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता श्री पत्रदु जी प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी पू.तटीय रेलवे ने की।

मुख्य अतिथि माननीय दीपक गुप्ता जी मण्डल रेल प्रबंधक नागपुर, विशिष्ठ अतिथि श्री उदय भारती जी वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी एवं वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी नागपुर द्वरा अर्बन बैंक के “परिवर्तन एप” का शुभारंभ किया।

चेयर पर्सन एस पी सिंह जी द्वारा बताया गया कि सितम्बर 2024 को अर्बन बैंक में परिवर्तन पैनल विजयी हुआ था। एक वर्ष के अल्प समय मे घोषणा पत्र में किये वादे अनुसार लोन पर ब्याज दर 10 से 9%, लोन राशि 20 लाख तक, लोन राशि का 0.25% एकमुश्त भुगतान से लोन बीमा देने की सुविधा, डिविडेंट पर 7 से 7.5% ब्याज दर, उन्नत व नए हालीडे होम, हालीडे होम आवंटन में पारदर्शिता के साथ साथ आज सम्पूर्ण रेलवे कोपरेटिव क्रेडिट सोसायटी में एप बेस प्रथम सोसायटी बन गया है। जिससे सभी शेयर धारकों को अब आन लाइन सुविधा प्रदान होगी वह अपने मोबाईल पर ही खाते का विवरण, लोन किश्त जानकारी, हालीडे होम बुकिंक कर सकेगा। भविष्य में लोन भी एप द्वारा ही करने का प्रस्ताव है। आज के अधिवेशन में दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं पूर्व तटीय रेलवे के 18 डायरेक्टर सहित 691 डेलीगेट ने सोसायटी को और उन्नत करने के लिए अपने सुझाव दिए। भविष्य में सभी शेयर धारकों को और सुविधा प्रदान करने का संकल्प लिया।

उक्त जानकारी अर्बन बैंक के डेलीगेट मुंद्रिका प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चुनाव आयोग का पश्चिम बंगाल में एक्शन, 7 अधिकारी निलंबित; SIR में लापरवाही और पावर के गलत उपयोग के आरोप

जमशेदपुर: जुगसलाई में वार्ड पार्षद प्रत्याशी जदगीप सिंह मिंटू चुनावी कार्यालय खुला,जीत के प्रति आश्वस्त

8वें वेतन आयोग के नाम पर ठगी! सैलरी से जुड़ा मैसेज आए तो भूल कर भी ना करें क्लिक, एडवाइजरी जारी

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं होंगे शामिल, ओम बिरला करेंगे प्रतिनिधित्व

VIDEO: पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी मोहम्मद कासिम गुज्जर को किया ढेर

क्रोमा का समर सेल शुरू, एक और प्रीमियम टीवी पर 71% तक की भारी छूट