---Advertisement---

चतरा: ‘तुझे मारने के बाद ही मेरी आत्मा को शांति मिलेगी’ – ऐसा कहकर प्रेमिका ने प्रेमी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट; आरोपी युवती गिरफ्तार

On: September 19, 2025 3:45 PM
---Advertisement---

चतरा/लातेहार: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा गांव में गुरुवार को हुई प्रेम प्रसंग से जुड़ी सनसनीखेज वारदात में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में आरोपी बताई जा रही युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, लातेहार थाना क्षेत्र के सासंग गांव निवासी मुंतजिर अपनी प्रेमिका सब्बू परवीन उर्फ नूरजहां से मिलने गुरुवार को चतरा पहुंचा था। दोनों युवक की बाइक से लमटा पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मुंतजिर के पेट और गले पर गहरे घाव आए, यहां तक कि आंत तक बाहर निकल आई।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कराया। हालांकि शुक्रवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

प्रेमी का बयान

मृतक मुंतजिर ने मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में कहा था कि नूरजहां ने ही उसे बुलाया था। बातचीत के दौरान उसने चाकू से वार किया और कहा, “तुझे मारने के बाद ही मेरी आत्मा को शांति मिलेगी।”

युवती का पलटवार

दूसरी ओर, आरोपी युवती का कहना है कि उसने युवक पर हमला नहीं किया। उसके अनुसार, उसके साथ आए एक अन्य युवक ने चाकू से वार किए। फिलहाल पुलिस युवती से गहन पूछताछ कर रही है।

शादी तय थी

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी नूरजहां की शादी दुर्गा पूजा के दो दिन बाद होनी तय थी। इस वजह से दोनों के बीच विवाद और गहराया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।

लावालौंग थाना के एएसआई वाजिद अली ने पुष्टि की कि घायल मुंतजिर ने dying declaration में युवती का नाम लिया था। वहीं लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि युवक की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मानगो:सभी सोलर लाइटें बंद, उद्घाटन के बाद तुरंत बैटरी चुरा लेती है कार्य एजेंसी: विकास सिंह

पोटका: कलिकापुर बाजार में होटल में डबल सिलेंडर ब्लास्ट,भीषण आग,होटल राख

ईरान समर्थित हूती की एक और बड़ी धमकी,अब बंद करेंगे बॉब अल मंडेब समुद्री मार्ग,दुनिया को तेल गैस आपूर्ति का एक और मार्ग होगा बंद!

UAE का सोशल मीडिया पर ईरान जंग के बीच कथित फर्जी पोस्ट के मामले में बड़ा एक्शन, 19 भारतीय समेत 35 गिरफ्तार

झारखंड के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि की भी संभावना

धनबाद:गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया, प्रिंस खान के दो शूटरों का पुलिस एनकाउंटर, दो को लगी गोली, तीन गिरफ्तार