---Advertisement---

मेराल:हाथियों से सुरक्षा व मुआवजा की मांग,विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी से मिले ग्रामीण,विधायक ने प्रतिनिधि के साथ डीसी के पास भेजा

On: September 25, 2025 1:42 PM
---Advertisement---

मेराल:हाथियों से सुरक्षा और मुआवजा की मांग को लेकर मेराल प्रखंड की तिसरटेटूका पंचायत वासियों ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी से जान माल की गुहार लगाई है। इसके बाद विधायक ने अपने प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी के साथ ग्रामीणों को जिला उपायुक्त कार्यालय भेज दिया। जहां उपायुक्त की गैर मौजूदगी में भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। हाथियों से सुरक्षा व मुआवजा की मांग की गई।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि पिछले तीन-चार वर्षों से हाथियों ने तिसरटेटूका पंचायत के बहेरवा, बानाजांघ, कोलोदोहर, गेरूआसोती, टेटूका कला, टेटूका खूर्द, पेंदली और जमुआ सहित कई गांवों में भयावह स्थिति उत्पन्न कर दी है।

ज्ञापन में पंचायत की मुखिया मनीषा देवी, लाला भुईया, विक्रम कुमार, सुखदेव भुईया, शंभू यादव, राजेश्वर राम, सीमा देवी, समुद्री देवी, फुलमतिया देवी, नेजाम अंसारी, मोहन भुईया, सुनीता देवी, बिगु साह, सुरेंद्र राम, वीरेन्द्र भुईया सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर शामिल हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित