---Advertisement---

ब्रेकिंग पलामू: टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर भीषण लूट,अपराधियों ने यात्रियों के साथ की जमकर मारपीट

On: September 24, 2023 3:23 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

पलामू:- सीआईसी सेक्शन के लातेहार व बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार की रात संबलपुर टाटानगर से जम्मू तवी जा रही 18309 मुरी एक्सप्रेस के एस 9 कोच में 8 से 10 अज्ञात अपराध कर्मियों ने हथियार के बल पर जमकर लूटपाट मचाई है। अपराधियों ने के दहशत फैलाने लिए हवा में 5 से 6 चक्र फायर भी किया है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बरवाडीह स्टेशन से पहले चेन पुलिंग का ट्रेन से उतर कर भाग गए।

स्टेशन अधिकारियों के अनुसार सभी अपराधी लातेहार स्टेशन से ही ट्रेन में सवार हुए थे। लातेहार से ट्रेन के खुलते ही इनमें से अलग-अलग अच्छा में बढ़कर अपराधियों ने एस 8 एवं इस 10 को जोड़ने वाली इंटरकनेक्ट स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया। इस बीच उनमें से एक दूसरे गुट ने हवा में फायर कर यात्रियों से लूटपाट कर दी ।बताया जाता है कि विरोध करने पर लाठी डंडे से मार कर कब से कम 8 यात्रियों घायल कर दिया गया है।

इनमें से तीन को सर पर चोट आई है जानकारी के अनुसार रात करीब 12:45 में इस ट्रेन को डाल्टनगंज स्टेशन लाया गया । यहां यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई। बताया जाता है कि अपराधियों ने एक-एक कर सभी यात्रियों को आराम से लूटपाट की है इनमें से बहुत से यात्रियों का मोबाइल फोन नगद और कीमती सामान भी लूट लिया गया है। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेल पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर यात्रियों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन यात्री कुछ मानने को तैयार नहीं थे। बाद में मौके पर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक डाक्टर मौके पर पहुंचकर यात्रियों का प्राथमिक इलाज किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणा,ममता नंदीग्राम से नहीं लड़ेगी

नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ कथित अश्लीलता के खिलाफ सरकार सख्त सेंसर बोर्ड को दी निर्देश,देखें

झारखंड में इको टूरिज्म को मिलेगा नया बूस्ट, हेमंत सरकार कर रही तैयारी; रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को मिलेगी गति

देवघर में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, लोगों का फूटा गुस्सा; सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के जूनियर इंजीनियर को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

गोड्डा: डायन बिसाही के शक में ट्रिपल मर्डर, मची सनसनी, एसडीपीओ बोले