---Advertisement---

10 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या, अपराधियों ने शव घर के पिछवाड़े फेंका,मची सनसनी

On: December 22, 2024 9:16 AM
---Advertisement---

गुमला: जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरौली गांव से एक सनसनीखेज खबर आ रही है जहां 10 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या कर उसका 100 उसके घर के पिछवाड़े फेंक दिया गया है।रविवार की सुबह सिसई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर थाना ले आयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों व परिजनों से असरिता के गायब होने व अंतिम बार कब देखा गया,इस संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

मृतका की पहचान सालमोन एक्का की बेटी असरिता एक का बताया जा रहा है।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि अपराधियों ने पहले उसे घर के समीप से अपहरण किया। इसके बाद हत्या कर शव को उसके घर के समीप लाकर फेंका। हालांकि, हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

परिजनों के मुताबिक बकरी चराकर लौटने के बाद वह गांव में ही अपनी सहेलियों से खेलने के लिए घर से निकली।इसके बाद वापस नहीं लौटी।घर के पिछले दरवाजे के पास उसका शव बरामद हुआ है।जब रात आठ तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने घर के आसपास खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद सवा आठ बजे किसी ने शव को फेंका और चले गये।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक बार फिर भीषण चोरी,बंद घर की छत का टीन काट लाखों का माल ले उड़े चोर

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज, मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न