---Advertisement---

पालकोट में 13 वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर जल रही अखंड ज्योत, विश्व शांति के लिए 91 दिनों का हवन यज्ञ शुरू

On: February 27, 2025 3:36 PM
---Advertisement---

गुमला: जिले के पालकोट प्रखंड स्थित घोड़लता के पंचमुखी हनुमान मंदिर में विश्व शांति की कामना को लेकर 91 दिनों का हवन यज्ञ और बीज मंत्र जाप आरंभ हो चुका है। शिवजी महाराज के नेतृत्व में यह आयोजन 1 फरवरी से शुरू हुआ, जिसमें प्रतिदिन पंचमुखी हनुमान कवच का जाप और हवन किया जा रहा है।

इसके साथ ही पालकोट के बुढ़वा महादेव मंदिर, धोबी मोहल्ला स्थित आश्रम में बीते 13 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर अखंड ज्योत प्रज्वलित है, जिसे शिवजी महाराज द्वारा लगातार जलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह ज्योत भविष्य में भी जलती रहेगी, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी विश्व शांति की स्थापना के लिए कार्य कर रहे हैं।

शिवजी महाराज और स्थानीय निवासी रूपेश कुमार कंसारी ने बताया कि पालकोट का पंपापुर, मलमलपुर, घोड़लता और यहां स्थित सुग्रीव गुफा और बाली गुफा का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व है। यहां की गुफाएं आपस में जुड़ी हुई हैं और प्राकृतिक झरने नौ दिशाओं में निरंतर बहते हैं। हनुमान मंदिर का निर्माण भी शिवजी महाराज के प्रयासों से सफल हो पाया, जहां वे अब निवास कर रहे हैं और विश्व शांति के लिए साधना कर रहे हैं।

बिहार के आरा जिले के मूल निवासी शिवजी महाराज पिछले 200 वर्षों से पालकोट में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं और ब्रह्मचारी जीवन व्यतीत करते हुए गुफा में भगवान की आराधना कर रहे हैं। उनका कहना है कि लोगों की सेवा ही मेरा धर्म है, और इसी में मुझे आनंद की प्राप्ति होती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कदमा: परिवार वाले बाहर, लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाए,दहशत में लोग

जमशेदपुर: परसुडीह व बागबेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त,जनता त्रस्त,अस्सिटेंट इंजीनियर बोले!

चतरा:पशुपालन विभाग में कार्यरत डॉक्टर योगेंद्र यादव का मर्डर,मची सनसनी

ईरान ने अमेरिका के गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राईडे में बदला, दो फाइटर जेट 5 ड्रोन की तबाह

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित