---Advertisement---

बिशुनपुरा: पिपरीखुर्द में बिजली तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत

On: October 2, 2023 10:26 AM
---Advertisement---

बिशुनपुरा / अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरी कला पंचायत के ग्राम पिपरीखुर्द में बिजली की तार के चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गयी। घटना आज सोमवार की सुबह 11 बजे की है। उक्त गाय पिपरीखुर्द निवासी राजकुमार मेहता की थी। वहीं राजकुमार मेहता ने बताया की सुबह में घर के पास ही गाय को चरने के लिए छोड़े थे। इसी बीच अचानक देखा की गाय एलटी (440 वोल्ट) तार में फंसकर मृत अवस्था मे पड़ा हुआ है। वहीं उन्होंने बताया की उक्त एलटी का तार लगभग एक वर्षो से जमीन पर पड़ा हुआ है। उस तार में बिजली नही रहती थी।

वही ग्रामीणों की सूचना पर लाइनमैन नवनीत कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर बिजली के खंभे से झूलता हुआ तार को अलग कर दिया। वही इस घटना के बारे में पूछे जाने पर लाइनमैन नवनीत कुमार ने बताया की इस तार में पहले से बिजली की सप्लाई नहीं दिया गया है। दूसरे सप्लाई लाइन से संपर्क कर इसमें बिजली प्रवाहित हो गया है। जहां वर्षा होने के कारण आर्थिन मिलने से गाय की मौत हुई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन