---Advertisement---

कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गैंग का एक अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

On: November 18, 2025 1:04 PM
---Advertisement---

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान प्रदेश की राजधानी रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की खबर आ रही है। कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिंह गिरोह का एक अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

बताया जाता है कि एसएसपी राकेश रंजन को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह का एक अपराधी चुटिया इलाके में हथियार लेकर एक स्कूटी से जा रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल सिटी एसपी को निर्देश दिया.

इसके बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर चुटिया के पावर हाउस रोड पर ‘एंटी-क्राइम चेकिंग’ अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली और उसके पास से पिस्टल और जिंदा गोली बरामद की गई.
चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर, एसआई विवेक कुमार, जितेंद्र मिश्रा, निरंजन महतो और पीसीआर पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए गैंगस्टर के गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया.

डोरंडा गोलीबारी का आरोपी
सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि गिरफ्तार अपराधी की पहचान शेरा के रूप में हुई है. पुलिस के लिए यह एक महत्वपूर्ण कामयाबी है, क्योंकि यह वही अपराधी है जो बीते महीने डोरंडा इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था. इस घटना के बाद से ही पुलिस लंबे समय से शेरा की तलाश कर रही थी. फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार अपराधी शेरा को अज्ञात स्थान पर ले जाकर गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में गिरोह से जुड़े कई महत्वपूर्ण राज और उनके आगामी मंसूबों का खुलासा हो सकता है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें