---Advertisement---

छत्तीसगढ़ से महुआडांड़ आ रहा बस ओरसापाठ घाट में हुई दुर्घटनाग्रस्त,एक दर्जन लोग घायल

On: February 18, 2025 3:00 PM
---Advertisement---

महुआडांड़ (लातेहार): महुआडांड़ प्रखंड के ग्राम गोटगांव में मेहमानी आ रहे बस ओरसा घाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत ओरसा पंचायत के ओरसा घाटी में ब्रेक फेल होने के कारण हुई।सभी लोग छत्तीसगढ़ के चांदों भोजपुर से मेहमानी महुआडांड़ के गोठगांव आ रही थी।वही घटना के बाद स्थानीय लोग की मदद से महुआडांड़  स्वास्थ्य केंद्र में सूचना दिया गया। सूचना के तुरंत बाद एंबुलेंस घटनास्थल में पहुंच कर सभी घायल को महुआडांड़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां सभी का प्रथमिक उपचार किया गया। वही चिकित्सा प्रभारी अमित खलखो ने बताया कि सभी को हल्की चोट थी। सभी लोगों का उपचार कर दिया गया है। घायल व्यक्ति दीना नाथ नागेसिया , अर्जुन नगेसिया, शोभराज चरवा, राम स्वार्थ नागेसिया, लालसाय प्रजापति , ढलवा देवी , पेमपेश्वरी देवी , पंजाती देवी , लीलावती , सुरजमत देवी , अर्जुन नागेसिया, जसवाल प्रजापति सहित अन्य लोग भी बस में शामिल थे. घटना की सूचना मिलते ही बस मालिक घायलों को देखने महुआडांड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वही घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती सामरी थाना प्रभारी भी घायलों की हाल चाल लिया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें