---Advertisement---

जयपुर: सवाई मानसिंह अस्पताल में भीषण आग, 6 मरीजों की मौत ,कई घायल

On: October 6, 2025 6:37 AM
---Advertisement---

जयपुर: जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भीषण आग लगने की खबर है । इस घटना से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई।इस आग में 6 मरीजों की मौत हो गई है जबकि कई मरीज़ घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में चार महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सवाई मानसिंह अस्पताल के आईसीयू के ट्रामा सेंटर में आग लगी। तकरीबन 2 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स केमुताबिक आग ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल पर आईसीयू वार्ड में लगी. हादसे के समय वार्ड में कई मरीज भर्ती थे. जानकारी के मुताबिक आग में झुलसने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. ट्रामा सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर अनुराग धाकड़ ने इन मौतों की पुष्टि की है.

आग लगने के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों को तुरंत बाहर निकाला गया. काफी देर तक अस्पताल के बाहर सड़क पर मरीजों को रखना पड़ा. सूचना पर दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. पुलिस अस्पताल प्रशासन और दमकलकर्मियों ने आईसीयू से 11 मरीजों को बाहर निकाला. चार से पांच मरीजों को बर्न इंजरी हुई हैं जिनकी हालत गंभीर है. अस्पताल स्टाफ के चार-पाँच लोग भी स्मोक की वजह से बीमार हुए हैं.घटना की सूचना मिलते ही मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को बाहर निकाल लिया गया है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार जिन मरीजों को बर्न इंजरी हुई है उनका इलाज किया जा रहा है. मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी मरीजों को निकालने में सहयोग किया. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने फोन पर घटना की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग संभवतः किसी विद्युत उपकरण में शॉर्ट सर्किट से लगी, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी. घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी सिस्टम की समीक्षा शुरू कर दी गई है. मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें