---Advertisement---

रांची: चार साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, फरार; जांच में जुटी पुलिस

On: March 3, 2025 3:35 AM
---Advertisement---

रांची: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 32 साल के एक व्यक्ति ने चार साल की बच्ची से दरिंदगी की। दुष्कर्म के बाद बच्ची को घर से बाहर निकालकर छोड़ दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी बिहार के औरंगाबाद निवासी अमर शर्मा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पेशे से बढ़ई मिस्त्री अमर यहां अकेले ही किराए पर कमरा लेकर रहता है। घटना को लेकर पीड़ित बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले दिनों उक्त बच्ची की मां घर के कामकाज में व्यस्त थी और बच्ची वहीं खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति वहां पहुंचा और वह बच्ची को बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया, फिर उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद बच्ची रोते हुए अपनी मां के पास आई, तब मामले का पता चल पाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी पर बल का भी प्रयोग किया, लेकिन वह फरार हो गया। फिलहाल पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उसके मोबाइल फोन को भी ट्रेस किया जा रहा है। रविवार को उसका लोकेशन बिहार बताया गया। उसके बाद पुलिस की एक टीम बिहार के लिए रवाना हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प्रदेश की राजधानी रांची में फिर धांय-धांय, दहशत में लोग

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया