---Advertisement---

पतंजलि योग परिवार के तत्वावधान में 7 दिवसीय योग विज्ञान शिविर सह योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

On: February 25, 2025 4:51 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:पतंजलि योग परिवार, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में सात दिवसीय योग विज्ञान शिविर सह योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ बिरसानगर स्थित दिव्य योगशाला में शंख ध्वनि, वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्वलन और पवित्र तुलसी के पौधे में जलार्पण के साथ हुआ।


उद्घाटन समारोह में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के स्वर्ण पदक विजेता आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूड़िया, भारत स्वाभिमान न्यास, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी अजय कुमार झा, पतंजलि योग समिति के कृष्ण कुमार, महिला पतंजलि की गौरी कर, पतंजलि किसान सेवा समिति के बिहारी लाल, सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार, यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा, पतंजलि महासचिव मनोज श्रीवास्तव, वरिष्ठ योग शिक्षक शशि शेखर प्रसाद सिंह, उमापति लाल दास, शिवप्रसाद सिंह समेत कई गणमान्य उपस्थित थे। योग सत्र का संचालन मुख्य योग प्रशिक्षक अजय कुमार झा और कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से किया।


इस अवसर पर उपस्थित साधकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ मनीष डूड़िया ने कहा कि योग के असंख्य लाभ हैं। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भ्रामरी प्राणायाम करने पर शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा 15 गुना तक बढ़ जाती है जिससे हमारे शरीर को अद्भुत लाभ मिलता है।


विशिष्ट अतिथि महिला पतंजलि की सह जिला प्रभारी गौरी कर ने बिरसानगर के दिव्य योगशाला परिसर के दिव्य वातावरण में चल रहे योग शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।


योग शिविर के अंत में योग जागरण रैली निकाली गई जिसमें “करें योग ,रहे निरोग, योग करें रोज करें, घर-घर जाएंगे, सबको योग सिखाएंगे” जैसे नारों के साथ लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला पतंजलि शिविर प्रभारी संगीता शर्मा, अशोक शर्मा, सुजीत शर्मा, अतुल चंद्र गोराई, रवि वर्मा, अनिल सिंह, सुब्रतो घोष, राजेश कुमार लाल, राहुल कुमार, अशोक कुमार, आशुतोष कुमार, विसर्जन शर्मा, दीपक कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now