---Advertisement---

धुरकी: प्रज्ञा केंद्र में लगी भीषण आग, दो लाख नगद समेत लाखों का सामान जलकर राख

On: September 29, 2023 10:24 AM
---Advertisement---

श्री बंशीधर नगर/धुरकी :- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गनियारी कला पंचायत के करवापहाड़ गांव में एक प्रज्ञा केंद्र में बुधवार को रात्रि में अचनाक आग लग लग गई। इस घटना में प्रज्ञा केंद्र के सारा सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित प्रज्ञा केंद्र के संचालक नुर्शिद अंसारी व खुर्शीद आलम ने बताया की प्रज्ञा केंद्र में दो लाख रुपए नगद लैपटॉप,प्रिंटर,बैटरी, इनर्वटर, कूलर, काउंटर, सहित बैंक पासबुक, एटीएम, चेकबुक और मैट्रिक इंटर का सर्टिफिकेट तथा अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

भुक्तभोगी ने भावुक होकर बताया की प्रत्येक दिन की तरह बुधवार को शाम सात बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। गुरुवार को सुबह उठ कर देखा तो दुकान का वेंटीलेटर से धुआं लपेटे निकल रहा है। इसके बाद तुरंत दुकान खोल कर देखा तो दुकान में आग पूरी तरह से लगी हुई थी और तब तक सारा सामान जलकर खाक हो गया था, इस आगजनी से पूरे घर वाले चिंतित हो गए है। वही भुक्तभोगी ने बताया की इस दुकान में प्रज्ञा केंद्र के अलावा पैसे की जमा निकासी भी करते हैं। वही ग्राहकों के निकासी किया हुआ पैसा को देने के लिए दुकान में दो लाख कैश रखा था। इधर भुक्तभोगी घटना क्रम की जानकारी स्थानीय थाने में दी। इस संबंध में थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ है आवेदन में आगजनी की घटना को दर्शाया गया है, जांच की जा रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद

जमशेदपुर:हजारीबाग में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म व जघन्य हत्या के खिलाफ भाजपाईयों का हेमंत सरकार पर जमकर हमला

जमशेदपुर:उलीडीह में धांय-धांय, विक्की सिंह को लगी तीन गोली, दहशत