---Advertisement---

परसुडीह:सारजमदा में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, पूरा घर जलकर खाक, दमकल विभाग पर सवाल

On: January 23, 2026 8:19 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजामदा में शॉर्ट सर्किट होने के कारण एक घर में भीषण आग लग गई जिससे अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।घर से उठती चिंगारी और धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। इसके बाद परसुडीह थाना और दमकल विभाग को कई बार फोन किया गया, लेकिन दमकल गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। अंततः लोगों ने पानी और पाइप से अपने प्रयास से किसी तरह आग को बुझाया लेकिन इस दौरान घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त घर में कोई नहीं था।

बताया जा रहा है कि सुशीला पूर्ति के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

दमकल विभाग और पुलिस की मदद नहीं मिलने से लोगों में प्रशासन के प्रति भारी अविश्वास देखा जा रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now