सिल्ली:-समाज कल्याण समिति मुरी सिल्ली की एक बैठक का आयोजन नया बाजार शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार को 11:00 बजे किया जाएगा। यह बैठक छठ महापर्व को देखते हुए समाज के तरफ से लगातार 10 वर्षों से छठवर्तियों के बीच फल एवं दूध का वितरण किया जाता है। इस बैठक को सफल बनाने के लिए समाज के सभी सदस्यों से आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं। इसकी सूचना समाज के अध्यक्ष प्रविन्द पाण्डेय ने दिया।
समाज कल्याण समिति की एक बैठक आज








