---Advertisement---

महाशिवरात्रि को लेकर सिल्ली थाना के मंदिर परिसर में हुई बैठक

On: February 5, 2026 10:56 PM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली थाना के मंदिर परिसर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान महाशिवरात्रि में शिव भक्तों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर सदस्यों के बीच चर्चा की गई तथा आए हुए श्रद्धालुओं द्वारा बताई गई सकारात्मक विचारों पर अमल करने की बातें कही गई। इसके साथ ही मंदिर को भव्य तरीके से फूल माला से सजाने,मंदिरों में पूजा,शिवजी का भव्य बारात निकालने, अभिषेक पूजन,भक्तों का मंदिर में प्रवेश एवं निकास,विद्युत सज्जा,विशाल भंडारा तथा अन्य सुविधाओं पर कई महत्वपूर्ण बातें रखी गई।बैठक में अवर निरीक्षक मुकेश कुशवाहा,आर के यादव,सहायक अवर निरीक्षक विनोद चौधरी,कमल किशोर कुशवाहा,मनोज रजक गोपाल केडिया,नरोत्तम गोराई,विनय साव,अनिल साव समेत दर्जनों भक्त मौजूद रहे।अंत में बैठक एवं सुझाव के लिए आमंत्रित सभी लोगों का सिल्ली पुलिस ने आभार व्यक्त किया एवं बैठक के समापन की घोषणा की गई।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग