---Advertisement---

रांची से गया जा रही बस से 16 लाख रुपये बरामद, एक यात्री हिरासत में

On: July 9, 2025 1:06 PM
---Advertisement---

रांची : बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर स्थित गया के डोभी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक यात्री के पास से 16 लाख रुपये कैश बरामद किये है। आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। 16 लाख कैश से साथ पकड़े गए आरोपी बबलू सिंह को हिरासत में लेते हुए उन्हे बाराचट्टी पुलिस को सौप दिया गया है। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि डोभी चेकपोस्ट पर झारखंड से गुजरने वाली हर गाड़ी की नियमित रूप से जांच की जा रही थी। इसी दौरान झारखंड से आ रही महारानी नामक बस को जांच के लिए रोका गया। शराब की जांच के दौरान यात्रियों के बैग, कार्टन और बोरियों की तलाशी ली जा रही थी, तभी एक यात्री के बैग में नोटों के बंडल मिले। पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम बबलू सिंह बताया, जो रांची से गया आ रहे थे। बरामद नोटों की गिनती में कुल 16 लाख रुपये निकले। जांच दल का नेतृत्व कर रहे उत्पाद विभाग के निरीक्षक रामप्रीति कुमार ने बताया कि बबूल सिंह इस रकम के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। घटना की जानकारी बाराचट्टी थाना व सीओ को दी गयी है। आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया गया है, जो अब इस मामले की आगे जांच करेगी। फिलहाल हिरासत में लिये गये बबूल सिंह को बाराचट्टी पुलिस को सौंप दिया गया है। ज्ञात हो कि बिहार में शराबबंदी है, चोरी छिपे कुछ लोग शराब बिहार ले जाकर महंगे दाम में बेचते हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खाड़ी देशों में फंसे झारखंड के लोगों की मदद करेगी हेमंत सरकार, हेल्पलाइन नंबर जारी

रांची में जंगली हाथी ने मचाया तांडव, युवक को कुचलकर मार डाला; महिला समेत 2 घायल

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

रांची:नशे में धूत युवक हाथी के पास जाकर देने लगा चैलेंज और दर्दनाक मौत

9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा को लेकर हजारीबाग जिला छात्र युवा अधिकार संघ का राज्य स्तरीय आंदोलन की तैयारी शुरू