---Advertisement---

ट्रेन से गिर कर एक व्यक्ति की मौत

On: August 1, 2025 7:52 AM
---Advertisement---

सिल्ली: मुरी रांची रेल खंड मुरी लगाम रेल फाटक के समीप ट्रेन से गिर कर रांची के एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हटिया हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार देर रात 10 बजकर 40 मिनट में जैसे ही ट्रेन मुरी आउटर लगाम फाटक के पोल संख्या 353/28 के पास पहुंची तो उक्त व्यक्ति गेट खोल कर बाहर देखने लगा तभी वह रेलवे ओभर हेड तार के पोल से टकरा कर गिर गया। ट्रेन के यात्रियों ने मुरी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। आनन फ़ानन में पुलिस घटना स्थल पहुंची। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।पुलिस से शव जब्त कर गुरुवार को सुबह पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस ने बताया कि उसके पॉकेट से मिली आई कार्ड से उसकी पहचान सत्यप्रकाश कुमार धुर्वा निवासी बताया जाता है।घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

झारखंड पैडमैन के नाम से विख्यात तरुण कुमार को एक और अवार्ड,नई दिल्ली में सोशियो फेयर अवार्ड से सम्मानित