---Advertisement---

अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या के बाद कामरेड सुभाष मुंडा को दी गई अंतिम विदाई, सम्मान में माकपा कार्यालय में झुका रहा लाल झंडा।

On: July 28, 2023 1:58 AM
---Advertisement---

रांची :- सीपीआई (एम) के राज्य कमिटी सदस्य सुभाष मुंडा जिनकी कल अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी थी उनका शव देर रात पोस्टमार्टम के लिए रिम्स ले जाया गया वहां से सुबह सात बजे उनका पार्थिव शरीर पार्टी के मेन रोड स्थित राज्य कार्यालय ले जाया गया. जहां रांची शहर के पार्टी साथियो सहित राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, जिला सचिव सुखनाथ लोहरा, आदिवासी अधिकार मंच के प्रफुल्ल लिंडा, दलित शोषण मुक्ति मंच के शिव बालक पासवान, किसान सभा के सुफल महतो, विरेन्द्र कुमार, सीपीआई के अजय सिंह, माले के मनोज भक्त सीटू के अनिर्वाण बोस, एक्टू के शुभेंदु सेन, पार्टी के पूर्व केंद्रीय कमिटी सदस्य गोपी कांत बक्सी, साझा मंच के अमल आजाद और एडवा की वीणा लिंडा ने उनके शव पर पुष्पांजलि दी।

पार्टी कार्यालय से उनका शव दलादली चौक पहुंचा जहां हजारों की संख्या में महिलाएँ और पुरुष उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थे। महिलाएं रो रहीं थी और युवा स्तब्ध थे। करीब 12 बजे उनका शव उनके निवास स्थान ले जाया गया। लगभग 2 बजे उनकी शव यात्रा निकाल कर अंतिम संस्कार किया गया। शवयात्रा में भारी संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भाकपा (माले) के विधायक विनोद सिंह, हटिया के विधायक नवीन जयसवाल समेत वामदलों और अन्य राजनीतिक पार्टियों के दर्जनों नेता उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन