---Advertisement---

दो दिवसीय खेलो झारखंड अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का किया गया आयोजन  

On: September 10, 2024 2:18 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- दो दिवसीय खेलो झारखंड अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सिल्ली स्टेडियम परिसर में किया गया। जिसमें सिल्ली प्रखंड के मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग लिए। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त कर खेल का उद्घाटन किया। इस खेल में अंडर 14, 17 एवं 19 के के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया प्रतियोगिता में 200 सौ मीटर 400 सौ, 800 सौ, 1500 सौ मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय प्रतिभागियों को विधायक सुदेश कुमार महतो के द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दूसरे दिन वॉलीबॉल, कबड्डी, हाई जंप, लॉन्ग जंप, खो-खो, फुटबॉल आदि का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बिना चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बाईक,उप प्रमुख आरती देवी, शिक्षा विभाग पदाधिकारी बीके झा, बीपीओ मनोज कुमार, बी हेंब्रम आदि शिक्षक गण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now