---Advertisement---

जुगसलाई में धांय धांय, करण नामक युवक के सिर में लगी गोली, गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

On: June 23, 2024 7:15 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना अंतर्गत बलदेव बस्ती में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात अपराधियों ने 18 वर्षीय युवा करण के सिर में गोली मार दी। यह घटना उस वक्त घटी जब करण अपने घर के पास था तभी यह घटना घटी है। घायल करण को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गई है मौके वारदात से पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक करण के किसी से दुश्मनी की बात नहीं सामने आई है। स्थानीय लोग अपराधियों के तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पुलिस बल की तैनाती कर दी है। प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होने की बात कर रही है।

वहीं करण के दोस्त और परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए हैं जो उसकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

असम: विधानसभा चुनावों के आहट को देखते हुए कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, देखें कौन कहां से

Holi 2026: होली के हर रंग का है खास महत्व, जानें कौन से रंग का क्या है मतलब

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से