---Advertisement---

जमशेदपुर: डैम में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत

On: April 20, 2025 2:58 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जिले में एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरी डैम में मछली पकड़ने गए 22 वर्षीय बहादुर सिंह की डूबने से मौत हो गई। वह शनिवार को अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था। जाल बिछाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरा। मृतक की पहचान देवघर गांव निवासी बहादुर सिंह के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।

जानकारी के अनुसार बहादुर सिंह अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के लिए पोखारी डैम गया था। मछली पकड़ने के दौरान जब वह जाल बिछा रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। साथ गए दोस्तों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन बहादुर पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद बहादूर को पानी से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान