सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय सिल्ली में ग्राम प्रभारियों की आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक की अध्यक्षता सिल्ली प्रखंड प्रमुख श्री जितेन्द्र बड़ाईक तथा संचालन बुद्धिजीवी मंच कोषाध्यक्ष सह ग्राम प्रभारी टुटकी श्री धीरेंद्र नाथ महतो ने किया। बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देश दिया गया की सभी प्रभारी अपने अपने कर्मक्षेत्रों में जाकर चूल्हा प्रमुखों से सम्पर्क कर कार्य में गति देना है यदि चूल्हा प्रमुखों की संख्या बढ गया है तो अतिशीघ्र सूचिबद्ध कर हमेशा सम्पर्क में रहें। इस बैठक में प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक, धीरेंद्र नाथ महतो,शिशुपाल महतो, मुरलीधर महतो, शिशिर कुमार सिंह, लालसिंह मुण्डा, बिनोद महतो,दिनेश चन्द्र माँझी,मंजित महत़ो,नान्हू महत़ो,प्रदीप महतो,दिलीप महतो,दिपक सरकार,सोमरा माँझी एवं अन्य प्रभारी उपस्थित थे।
आजसू ग्राम प्रभारियों की बैठक संपन्न











