---Advertisement---

अभय सिंह का कोयला लदा ट्रक डेहरी ऑन सोन से जब्त

On: November 28, 2023 5:03 AM
---Advertisement---

रांची: सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (सीजीएसटी) इंटेलिजेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कथित रूप से कोयला की कालाबाजारी के मामले में अभय सिंह का कोयला लदा ट्रक डेहरी ऑन-सोन से जब्त किया है।यह ट्रक मुजफ्फरपुर स्थित महारानी फ्यूएल्स प्राइवेट लिमिटेड में जाना था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महारानी फ्यूएल्स अभय सिंह की कंपनी है। जिसके डायरेक्टर उनके पुत्र कुमार उज्जवल हैं।जिसे सीसीएल से कोल लिंकेज की सुविधा मिली हुई है।सीजीएसटी इंटेलिजेंस को इस बात की सूचना मिली थी कि अभय सिंह से संबंधित कंपनियां सीसीएल से मिले कोल लिंकेज के कोयले की भी कालाबाजारी करती है।इस सूचना के आधार पर सीजीएसटी इंटेलिजेंस के अफसर महारानी फ्यूएल्स के नाम पर कोयला लदे ट्रकों पर नजर रखने लगे। इसी दौरान महारानी फ्यूएल्स के नाम पर कोयला ढोनेवाले एक ट्रक को रास्ता बदल कर दूसरी जगह जाने की सूचना मिली।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सूचना के आधार पर सीजीएसटी इंटेलिजेंस ने रोहतास जिले के डेहरी आन-सोन स्थित बजरंग इंटरप्राइजेज के परिसर से कोयला लदे ट्रक को पकड़ा।जांच पड़ताल के दौरान यह पाया गया कि कोयला मुजफ्फरपुर के बदले रोहतास पहुंचा। डेहरी भी कोयले की बड़ी मंडी है।

सीजीएसटी इंटेलिजेंस ने पिछले दिनों अभय सिंह के ठिकानों पर छापामारी के दौरान बजरंग इंटरप्राइजेज में भी छापा मारा था।यह कंपनी अभिमन्यु की है।जांच पड़ताल के दौरान बजरंग इंटरप्राइजेज को डेहरी की मंडी में कोयले के रिसीवर के रूप में चिह्नित किया गया है।बताया जाता है कि 4000 रुपये प्रति एमटी की दर से मिला लिंकेज कोयला, मंडी में 12000 रुपये एमटी की दर से बिकता है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

‘नीतीश जी नहीं तो हम भी नहीं…’, अनंत सिंह का बड़ा ऐलान- अब नहीं लडेंगे चुनाव

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा

स्वास्थ्य मंत्री इरफान रामनवमी में डीजे पर रोक लगाने में परेशान,गिरिडीह सदर अस्पताल में मोबाइल फ्लैश लाइट में इलाज

जमशेदपुर: बिस्टुपुर बाजार स्थित भारत साइकिल स्टोर में लगी आग, मची अफरातफरी

मानगो:सभी सोलर लाइटें बंद, उद्घाटन के बाद तुरंत बैटरी चुरा लेती है कार्य एजेंसी: विकास सिंह