---Advertisement---

सिसई: कार्यक्रम स्थल पर बिखरे मिले अबुआ आवास के आवेदन, ग्रामीणों में आक्रोश

On: September 12, 2024 1:56 PM
---Advertisement---

सिसई (गुमला): सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत के पंडरानी गांव स्थित जगना बगीचा में 5 सितंबर को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशाल जनसभा को संबोधित किए थे। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, गुमला विधायक, महागठबंधन कांग्रेस सांसद, समेत गुमला जिला के प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद थे। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सभी विभाग के द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। जहां ग्रामीण जाकर अपने आवश्यकता के अनुसार सरकार के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा कर रहे थे। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना का भी स्टॉल अलग से लगाया गया था। जहां ग्रामीण जाकर आवेदन जमा किए थे, परंतु प्रखंड प्रशासन और विभागीय लापरवाही के कारण जमा आवेदन को कार्यक्रम समाप्ति के बाद कार्यक्रम स्थल पर ही फेंक दिया गया था।

आज दिन बृहस्पतिवार को पंचायत के ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 सितंबर की सुबह को जब गांव के छोटे-छोटे बच्चे कार्यक्रम स्थल पर पानी बोतल चुनने पहुंचे थे। उस समय बच्चों ने चारों तरफ कागज और अबुआ आवास योजना का भरा हुआ आवेदन में आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, जॉब कार्ड, जमीन का रशीद पिनअप किया हुआ पाया।

मिले आवेदन पंचायत के अंतर्गत कोडेदाग, पंडरानी, शिवनाथपुर, नवाटोली, जलका, सहित पंचायत के सभी गांव के ग्रामीणों का है। बच्चों ने पानी बोतल के साथ कुछ दस्तावेज को कबाड़ी वाले के पास बेच दिया। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग अपने आवेदन को ढूंढने के लिए पहुंचे और उठाकर घर ले गए। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि झारखंड सरकार एक तरफ गरीबों को योजनाओं का लाभ देने और विकास करने का बात करती है। और दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारी लापरवाही करते हुए दिखते हैं। जिसके कारण गरीबों तक सरकार की योजना नहीं पहुंच पाती है ग्रामीणों ने लापरवाही करने वाले पर कार्रवाई करने की मांग की है।

मौके पर भूत पूर्व सैनिक रामचरित्र सिंह, सुमित महली, संजय वर्मा, सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह, रामलखन साहु, महावीर लोहरा, विमल उरांव, बसंती देवी, ललिता कुमारी, उषा देवी, सुमति देवी, कमला देवी, वैजयंती देवी, समेत  कई ग्रामीण मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now