---Advertisement---

रांची: ग्रामीण विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजी० को एसीबी ने 60000 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

On: June 5, 2025 2:54 PM
---Advertisement---

रांची: ग्रामीण विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सनोथ सोरेन को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम में 60000 रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा।

बताया जा रहा है कि एसीबी को शिकायत मिली थी कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बिल रिलीज करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे। मामले की सत्यता जांच करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया।

बताया जा रहा है कि झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में काम करने वाले एक ठेकेदार ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की। ठेकेदार का काफी बिल बकाया था, जिसके लिए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे। परेशान होकर ठेकेदार ने झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने गुरुवार को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। जैसे ही ठेकेदार ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को 60 हजार रुपये की रिश्वत दी, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम मौके पर पहुंच गई और उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज, मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में एक और ट्विस्ट,संयोजक नियुक्त,लेकिन विपक्ष फिर!