---Advertisement---

एसीबी टीम ने घूस के पैसे लेते भाजपा नेता को दबोचा, बिजली चोरी के आरोपित को 50 हजार के लिए कर रहा था परेशान

On: February 21, 2024 11:44 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

दुमका/डेस्क :- एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने घूसखोरों पर लगाम लगाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने बुधवार को बिजली चोरी के आरोपित से केस डायरी में मदद करने और धारा हटाने के एवज में जरमुंडी थाना के सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार सिंह और घूस में मिला पैसा गिनने वाले भाजपा नेता स्वरूप सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ चल रही है।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक कैलाश करमाली ने बताया कि जरमुंडी के गरडी निवासी अभिषेक कुमार व उनके पिता प्रदीप कुमार मंडल पर पिछले साल बिजली चोरी का मामला दर्ज हुआ था। मामले की जांच जरमुंडी थाना के एएसआइ राजकुमार सिंह कर रहे थे। अभिषेक ने बिजली चोरी करने पर जो जुर्माना लगा था, उसे भर दिया था। एएएसआइ दलाल स्वरूप सिन्हा के माध्यम से पीड़ित को घर जाकर धमकी देता था कि इस केस में जमानत नहीं होगी। पूरे परिवार को फंसा देंगे। धमकी के साथ केस डायरी में मदद और धारा हटाने के नाम पर 50 हजार की घूस मांगी थी। लगातार उसे परेशान किया जा रहा था। परेशान होकर अभिषेक ने घूस का सारा पैसा पांच किस्त में देने की बात कही। वह घूस देना नहीं चाहता था इसलिए एसीबी को आवेदन दिया।

नोट गिनते वक्‍त ही पकड़ाए आरोपित

मामले का सत्यापन किया तो घूस मांगने की बात सही निकली। बुधवार को घूस लेने के लिए एएसआइ ने अभिषेक को जरमुंडी चौक के पास बुलाया। उसने पैसा लेने के बाद गिनने के लिए स्वरूप सिन्हा को दे दिया। नोट गिनते समय ही दोनों को दबोच लिया गया। बताया कि अभी कई बिंदुओं पर जांच होना बाकी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल