---Advertisement---

गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी 20 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

On: July 12, 2025 2:55 AM
---Advertisement---

गिरिडीह: भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड में लगातार हो रही कार्रवाई के तहत गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गावां अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी आलोक शंकर त्रिगुणायत को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

म्यूटेशन के नाम पर मांगे थे 50 हजार, पहली किस्त लेते दबोचा गया

शिकायतकर्ता राजू प्रसाद यादव ने एसीबी को दी गई शिकायत में बताया था कि राजस्व कर्मचारी आलोक शंकर ने म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) के कार्य के लिए कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद धनबाद स्थित एसीबी की टीम ने एक विशेष योजना के तहत जाल बिछाया।

शुक्रवार को जब आरोपी आलोक शंकर त्रिगुणायत गावां बाजार स्थित बेलु राम के घर में राजू यादव से 20 हजार रुपये की पहली किस्त ले रहा था, उसी वक्त एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

हल्का नंबर 8 और 9 का था प्रभार

गिरफ्तार आरोपी आलोक शंकर गावां अंचल के हल्का नंबर 8 और 9 का प्रभार देख रहा था। उसकी गिरफ्तारी से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है। अब उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह कितने समय से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त था और उसके साथ कोई अन्य कर्मचारी भी शामिल है या नहीं।

प्रशासन सख्त, भ्रष्टाचार पर लगाम के संकेत

एसीबी की इस कार्रवाई को लेकर आमजन में सकारात्मक प्रतिक्रिया है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस तरह की सख्ती आगे भी जारी रहेगी, जिससे आम लोगों को सरकारी सेवाओं के लिए रिश्वत नहीं देनी पड़ेगी। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

झारखंड में झामुमो नेता की निर्मम हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

सऊदी अरब से 4 माह बाद रांची पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिवार ने लेने से किया इनकार

गिरिडीह: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से 20 राइफल और गोला-बारूद बरामद

गिरिडीह में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप केस का खुलासा, पूर्व प्रेमी ने अपमान का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

झारखंड की दो बेटियों का अपहरण, बंगाल में रेप; ट्रक ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार