---Advertisement---

हरियाणा वि०स० चुनाव परिणाम के रुझानों में भाजपा 50 सीटों पर आगे और कांग्रेस का EC पर सवाल शुरू,EC बोला!

On: October 8, 2024 6:49 AM
---Advertisement---

हरियाणा: हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनाव के परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। तकरीबन 12:00 बजे तक मिली आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी 50 कांग्रेस 34 आईएनएलडी 2 और अन्य चार पर आगे चल रही है। शुरू में कांग्रेस आगे चल रही थी और बाद में जब पीछे चलने लगी तो फिर से चुनाव आयोग पर सवाल उठने शुरू कर दिए हैं। यह भारतीय जनता पार्टी का आरोप हैं। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि अब चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जा रहे हैं और अब ईवीएम पर सवाल उठाए जाएंगे।

इधर चुनाव आयोग ने कहा कि हम कई बार प्रक्रिया बता चुके हैं सब कुछ स्पष्ट और सामने हैं। किसी सेंटर से शिकायत नहीं आ रही है। खबर है कि चुनाव आयोग ने कांग्रेस को जवाब भेज दिया है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों पर कांग्रेस उठा रही है सवाल कर रही है कि देर से डाटा अपलोड किया जा रहा है

भारतीय जनता पार्टी के नेता सुधांशु ने कहा कि इसी पर सवाल मतलब कांग्रेस ने मानी हार।

वरिष्ठ कांग्रेसी जयराम रमेश बोले लोकसभा नतीजे की तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी प्रशासन पर दबाव डाला जा रहा है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमारे पास 11 राउंड के आंकड़े है। हरियाणा में इलेक्शन कमीशन के आंकड़े पर कांग्रेस के सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि इलेक्शन कमिशन वेबसाइट पर देरी से आंकड़े जारी कर रहा है। कांग्रेस का कहना है कि प्रशासन बीजेपी के दबाव में है चुनाव आयोग को जल्द शिकायत भेजेंगे। चुनाव आयोग ने अचानक आंकड़े रोके।

इधर दूसरी ओर जम्मू कश्मीर 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। जिसमें तकरीबन 12:00 बजे चुनाव आयोग की सूचना के मुताबिक 90 सीटों में 25 बीजेपी, एनसी 51, पीडीपी 5 अन्य 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

नालंदा:शीतला मंदिर मेले में भगदड़,8 महिला श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल, सीएम नीतीश का 6-6 लाख मुआवजे का एलान

पूरे देश में बम से उड़ाने का धमकीबाज कर्नाटक से दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा!