---Advertisement---

गिरिडीह: कोर्ट में गवाही देने जा रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

On: May 15, 2024 3:09 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

गिरिडीह: जिले के नगर थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया टैक्सी स्टैंड के पास आज दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गयी। युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह के रहने वाले छोटू यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार छह से अधिक लोगों ने एक युवक को चाकू से मारकर युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से युवक को इलाज के लिए नवजीवन नर्सिंग होम लाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

जिन लोगों ने चाकू मारा और जिसकी मौत हुई है, दोनों आपस में गोतिया हैं। घटना के बाद सभी आरोपी बाइक पर सवार हो कर भाग निकले। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की मां ने बताया कि उसके बेटे पर हमला करने वालों में प्रीतम, संजय, राहुल शामिल हैं। मृतक के भाई संजय यादव ने बताया कि 298/20 मुकदमा की गवाही में उन लोगों का नाम है। बुधवार को इसी केस की गवाही देने उसका भाई छोटू यादव कोर्ट जा रहा था, इस बीच हमला कर दिया गया। बताया कि हमलावर हाल में ही जेल से बाहर आए हैं।

घटना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जिला परिषद् के पास सड़क जाम कर दिया और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, पुलिस ने हत्या में शामिल चाकू भी बरामद किया है। एसपी ने कहा है कि इस मामले में शामिल सभी हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्री इरफान रामनवमी में डीजे पर रोक लगाने में परेशान,गिरिडीह सदर अस्पताल में मोबाइल फ्लैश लाइट में इलाज

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

झारखंड में झामुमो नेता की निर्मम हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

सऊदी अरब से 4 माह बाद रांची पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिवार ने लेने से किया इनकार

गिरिडीह: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से 20 राइफल और गोला-बारूद बरामद

गिरिडीह में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप केस का खुलासा, पूर्व प्रेमी ने अपमान का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार