---Advertisement---

हजारीबाग में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

On: January 22, 2026 12:56 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: जिले के बरही प्रखंड से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां डेढ़ साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को आरोपी बनाया है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मासूम बच्ची अपने घर में खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग लड़का बच्ची को गोद में लेकर खेलने के बहाने अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद जब बच्ची की मां उसे वापस लेने पहुंचीं, तो उन्होंने बच्ची की हालत देखकर चौंक गईं।


पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची के कपड़ों से असामान्य दुर्गंध आ रही थी। जब उन्होंने बच्ची की जांच की तो देखा कि वह दर्द से कराह रही थी और उसके गुप्तांग से खून निकल रहा था। यह देख परिजन घबरा गए और तुरंत बच्ची को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया


बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार बच्ची की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।


घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now