---Advertisement---

आदित्यपुर: सपन दास के घर पर ताबड़तोड़ तोड़ फायरिंग, अपराधी सीसीटीवी में कैद

On: April 7, 2026 2:13 PM
---Advertisement---

सरायकेला-खरसावां: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सपन दास नामक व्यक्ति के घर पर सुबह-सुबह फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया है। स्कूटी पर सवार होकर आए अपराधियों ने सपन दास की खिड़की पर निशाना साथ कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

बताया जाता है कि एक स्कूटी पर सवार होकर तीन अपराधी मौके पर पहुंचे थे दो अपराधी सपन दास के घर पर फायरिंग कर रहे थे जबकि तीसरा स्कूटी पर उनको लेकर भागने की तैयारी में खड़ा था। इस दौरान अपराधियों ने बेख़ौफ़ होकर सपन दास के घर पर फायरिंग की है। तकरीबन तीन राउंड फायरिंग के बाद सामने आ रही है। पुलिस ने मौके वारदात से दुखों के बरामद किए हैं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संयोग से जब यह फायरिंग की घटना घटी है। उसे वक्त परिवार के सभी लोग घर के अंदर अपने कामकाज में व्यस्त थे जिसके कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन फायरिंग की आवाज से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल कायम है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now