---Advertisement---

शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन द्वारा इलाके में सख्ती शुरू

On: May 24, 2024 2:58 AM
---Advertisement---

सिल्ली: लोकसभा चुनाव के दौरान सिल्ली में शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर प्रशासन ने इलाके में सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को मतदान कराने के लिए सिल्ली प्रखंड में पांच कम्पनियों के सुरक्षा बल सुरक्षा में लग गए है इनको इलाके के पांच सीएपीएफ आवासन में ठहराया गया है। गुरुवार को सभी सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में गश्त लगाया। एरिया डोमिनेशन किया। इस दौरान रूट सेनिटाईजेशन, डी माइनिंग पेट्रोलिंग आदि में दिन भर सुरक्षाकर्मी व्यस्त रहे। थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि मतदान के दिन सभी बूथों पर एवं आसपास के इलाकों में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए जायेंगे। चुनाव 25 मई को कराए जायेंगे।

वाहनों की चेकिंग लगाई: –
चुनाव के दौरान इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराध नियंत्रण के लिए सुरक्षा कर्मियों ने सिल्ली में रांची पुरुलिया मार्ग पर वाहनों की चेकिंग लगाई। पुलिस ने आने जाने वाले वाहनों की जांच की। जांच के बाद कागजात नहीं पाए जाने पर थाने में रख लिया गया जो सही पाए गए उनको जाने दिया गया। पुलिस ने बताया कि चुनाव संपन्न कराए जाने तक यह जांच जारी रहेगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now