---Advertisement---

अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू को किया सम्मानित

On: September 28, 2023 5:02 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:कोल्हान गौरव सम्मान से अलंकृत अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू को जमशेदपुर बार एसोसियेशन और ऑल इंडिया लॉयर्स काउंसिल के अधिवक्ताओं ने सम्मानित किया। अधिवक्ताओं की ओर से पूर्व लोक अभियोजक पी एन गोप, पूर्व लोक अभियोजक सुशील जायसवाल, पूर्व लोक अभियोजक जगत विजय सिंह ने शॉल ओढ़ाया। एसोसियेशन के निवर्तमान अध्यक्ष अधिवक्ता आरएन दास एवं सचिव मोहम्मद कासिम, बबीता जैन ने गुलदस्ता भेंट किया।

संस्था ऑल इंडिया लॉयर्स काउंसिल के प्रदेश सचिव गुड्डू हैदर एवं जिला अध्यक्ष मणि भूषण कुमार, रीना सिंह, राहुल कुमार, कुलविंदर सिंह, जाहिद इकबाल, विजय सिंह, दिनेश यादव, ने माला पहनाकर सम्मानित किया।

पूर्व लोक अभियोजन पीएन गोप के अनुसार भारतीय संविधान की मूल भावना के अनुसार अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू कार्य करते है। शोषित वंचित समाज के लिए हर संभव मदद करते हैं। बिहारी भाषा संस्कृति विरासत इतिहास के सम्मान की बात आई तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना चीफ राज ठाकरे को कानूनी घेरे में लेकर सबक सिखाया।

इस मौके पर नोटरी ओम प्रकाश, एसोसियेशन के निवर्तमान पदाधिकारी अधिवक्ता अजय सिंह राठौर, वरीय अधिवक्ता बीजी डे, दिनेश पांडेय, पंकज सिन्हा, रास बिहारी, अनवर हुसैन सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई तथा स्थानीय दैनिक समाचार पत्र के प्रति आभार जताया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक