---Advertisement---

प्रचार में व्यस्त 25 दिन बाद निर्दलीय प्रत्याशी विकास बच्चों से मिले,मनाया बाल दिवस, देखें बच्चों की खुशी

On: November 14, 2024 2:06 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: लगभग 25 दिन तक चुनाव प्रचार के भागम दौड़ के कारण विकास सिंह अपने घर में बमुश्किल से दो या तीन घंटे ही रहते थे देर रात 2:00 से 3:00 बजे घर आना और सुबह 6:00 बजे ही निकल जाने के कारण बच्चे विकास सिंह को देख नहीं पा रहे थे । विकास सिंह जब जनसंपर्क अभियान चला कर घर पहुंचते थे तो बच्चे सोए हुए रहते थे और सुबह जब निकलते थे तब भी बच्चे नींद में ही रहते थे ।चुनाव संपन्न होने के बाद जब देर रात विकास सिंह घर पहुंचे तो उनके बच्चे सो गए थे सुबह जब विकास सिंह सो कर उठे तो बच्चों ने उन्हें घेर लिया और पूछा कि पापा आप इतना दिन से कहां थे ? इस पर विकास सिंह भावुक हो गए और बच्चों को भरपूर प्यार किया । मालूम की विकास सिंह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा का चुनाव बहुत ही मजबूती से लड़ रहे थे।

विकास सिंह ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस

बाल दिवस के दिन निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े विकास सिंह बच्चो के बीच बाल दिवस मनाया। विकास सिंह ने बाल दिवस के दिन बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल,मिठाइयां और फल का वितरण कर बाल दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि अपने माता-पिता और बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए पढ़ाई में कोताही नहीं बरतने की बात कही । विकास सिंह ने कहा चुनाव में व्यस्त रहने के कारण बच्चों से काफी दूर रहा था आज बच्चों के साथ बाल दिवस मनाने में बड़ा सुकून और आनंद आया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now