---Advertisement---

खौफनाक! घर में घुसकर युवक ने बच्चे का काट दिया सिर, भीड़ ने आरोपी की भी पीट-पीटकर ली जान

On: September 27, 2025 3:45 PM
---Advertisement---

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुक्षी थाना क्षेत्र के अली गांव में शुक्रवार को पांच साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है।

गांव वालों के अनुसार, 25 वर्षीय युवक महेश अचानक बाइक से आया और कालू सिंह के घर में घुस गया। बिना कुछ बोले उसने घर में रखा नुकीला औज़ार उठाया और वहां मौजूद पांच साल के विकास पर हमला कर दिया। हमले में बच्चे की गर्दन एक ही झटके में धड़ से अलग हो गई। यही नहीं, आरोपी ने उसके कंधे पर भी वार किया जिससे शरीर क्षत-विक्षत हो गया।

मासूम को बचाने के लिए उसकी मां ने पूरी कोशिश की और हमले के दौरान वह खुद भी घायल हो गई। लेकिन आरोपी के बेरहम वारों से वह अपने जिगर के टुकड़े को नहीं बचा सकी। मां की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने महेश को जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल महेश को पुलिस अस्पताल ले गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

धार एसपी मयंक अवस्थी ने घटना को अत्यंत दर्दनाक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के मानसिक अस्थिर होने के संकेत मिले हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।

गांव में इस वारदात से दहशत का माहौल है। मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण अब भी इस खौफनाक नजारे को याद कर सिहर उठते हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत