---Advertisement---

लगातार हो रही बारिश के बाद एसडीएम धालभूम ने बुलाई बैठक, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

On: August 2, 2023 7:11 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर :- पूर्वी सिंहभूम जिला में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा ने बैठक कर नगर निकायों के पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, जुस्को तथा सिविल डिफेंस के प्रतिनिधि को जरूरी कदम उठाए जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। आश्रय गृह चिन्हित करने के साथ साथ नदी के निचले इलाकों में पानी घुसने पर लोगों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों में बने आश्रय गृह में भेजे जाने के लिए प्रेरित करने की बात कही गयी।

एसडीएम धालभूम द्वारा पर्याप्त संख्या में लाइफ सेविंग जैकेट, नाव, मेडिकल किट की तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है। नदियों में जलस्तर बढ़ने की स्थिति मे लगातार माइकिंग कराये जाने, पदाधिकारियों को तटीय क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने का निदेश दिया गया है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भी अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दिये जा रहे दिशा निर्देशों का अनुपालन कर आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार–ऑटो की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की जिला पर्यवेक्षकों की सूची, झारखंड के 20 नेता शामिल