---Advertisement---

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

On: February 17, 2026 8:54 PM
---Advertisement---

बिहार: शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बाघा गांव से एक सनसनी खेज खबर आ रही है। जहां एक नई नवेली दुल्हन अपने दूल्हे को एक तो अपने कमरे में घुसने ही नहीं दे रही थी। उसे दूसरे कमरे में भेज देती थी। एक दिन तो हद ही हो गई उसने दिनदहाड़े तकरीबन 4 से 5 लीटर सरसों तेल खौलाया और कंबल ओढ़ कर सो रहे पति पर उड़ेल दिया।तेल पड़ते ही दूल्हा से दर्द से चीखने-चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर घरवाले दौड़कर पहुंचे और किसी तरह उसे संभाला। गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल युवक की पहचान मोहम्मद मुन्ना के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि मुन्ना की शादी 3 फरवरी 2026 को बड़े ही धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद घर का माहौल बिगड़ने लगा। दुल्हन पति को अपने कमरे में सोने नहीं देती थी और अलग कमरे में भेज देती थी। यहां तक कि चौठारी की रस्म के बाद भी बहु ने पति को कमरे में घुसने नहीं दिया। इस बात से मुन्ना काफी परेशान रहने लगा था।
मुन्ना ने जब अपने पिता मोहम्मद ददीज को पूरी बात बताई तो उन्होंने दुल्हन के परिवार को बुलाकर मामला सुलझाने की कोशिश की। परिजनों के मुताबिक, बातचीत के दौरान सब कुछ सामान्य दिखा, लेकिन बहु के मन में कुछ और ही चल रहा था।

घटना वाले दिन मुन्ना दिन में कंबल ओढ़कर सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी रसोई में गई, करीब पांच लीटर सरसों का तेल खौलाया और सीधे सोए हुए पति पर डाल दिया।

तेल पड़ते ही मुन्ना दर्द से चीखने-चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर घरवाले दौड़कर पहुंचे और किसी तरह उसे संभाला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी महिला को वहीं पकड़ लिया गया और हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डॉक्टरों के अनुसार मुन्ना गंभीर रूप से झुलस चुका है। उसे बर्न वार्ड में रखा गया है और इलाज लगातार जारी है। फिलहाल उसकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग हैरान हैं कि शादी के कुछ ही दिनों में रिश्ते इस कदर जहरीले कैसे हो गए कि बात जानलेवा हमले तक पहुंच गई।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने

पलामू: मेले में गोलगप्पा खाना पड़ा भारी, 250 से अधिक लोग बीमार