---Advertisement---

झामुमो से इस्तीफा देने के बाद विधायक सीता सोरेन बोली…! JMM बोली..!

On: March 19, 2024 8:06 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी भाभी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव के पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका लगने की बात बताई जा रही है। विधायक सीता सोरेन ने इस्तीफा देने के बाद कहा की लगातार पार्टी में उनकी उपेक्षा की जा रही थी। पार्टी में उन्हें अलग-अलग कर दिया गया था। उनके परिवार के खिलाफ साजिश रची जा रही थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने दृष्टि और उद्देश्य से भटक गई है।

वहीं दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा है कि विधायक सीता सोरेन किसी के बहकावे में आकर भटक गई है।JMM नेता मनोज मनोज पांडे ने कहा- “उन्हें इस प्रकार का निर्णय नहीं लेना चाहिए था. अगर वे हमारे विरोधियों के बहकावे में आ गईं हैं तो वे खुद अपना नुकसान करेंगी”

बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन (गुरुजी) के बड़े बेटे स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी

जामा से JMM विधायक सीता सोरेन ने पार्टी से इस्तीफा दिया। जामा से वे लगातार तीन बार चुनाव जीती हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now