---Advertisement---

गर्लफ्रेंड पर कमाई लुटाने के बाद मिला धोखा, दूसरे लड़के से सगाई की खबर मिली तो बॉडीबिल्डर ने रूम लाॅक कर लगाई फांसी

On: February 9, 2026 9:33 PM
---Advertisement---

बेंगलुरु: बेंगलुरु के महालक्ष्मी लेआउट इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 26 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर प्रेम संबंध टूटने से आहत होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान किरण के रूप में हुई है, जो पेशे से जिम ट्रेनर और बॉडीबिल्डर था। वह गेलैयारा बालागा लेआउट का रहने वाला था।


पुलिस के मुताबिक, किरण पिछले तीन वर्षों से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था और उससे शादी करने की योजना बना रहा था। परिजनों का कहना है कि हाल ही में युवती ने किरण को बताया कि उसकी सगाई किसी और से तय हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती ने उसे अपनी सगाई का कार्ड और साड़ी भी दिखाई थी, जिसके बाद किरण पूरी तरह टूट गया।

परिवार के सदस्यों के अनुसार, बीते करीब दो हफ्तों से किरण काफी तनाव में था। वह वेलेंटाइन डे के मौके पर अपनी प्रेमिका को गिफ्ट देने की तैयारी कर रहा था, लेकिन शादी की खबर ने उसे गहरे सदमे में डाल दिया।

शनिवार शाम को किरण घर लौटा और अपनी मां से कागज और पेन मांगा। उसने कहा कि उसे किसी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन का हिसाब लिखना है। मां को उसके इस व्यवहार पर हैरानी जरूर हुई, लेकिन उन्होंने ज्यादा सवाल नहीं किए। इसके बाद किरण अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक जब उसने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़ा, जहां किरण को फंदे से लटका पाया गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें किरण ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में उसने अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भी लिखा था। परिवार का आरोप है कि किरण ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा प्रेमिका के लोन चुकाने में खर्च किया था और वह उससे शादी को लेकर गंभीर था। उसने परिवार में भी युवती से मुलाकात करवाई थी।

फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें