---Advertisement---

डॉ टी सी जॉन मेमो० चैरिटेबल फाउंडेशन की बोनस पर प्रबंधन व यूनियन के बीच समझौता

On: September 20, 2024 3:31 PM
---Advertisement---

1 महीने की सैलरी के साथ 5000 एक्सग्रेसिया के साथ उपहार में घड़ी भी

जमशेदपुर: जमशेदपुर हॉस्पिटल इंप्लाइज यूनियन के अंतर्गत डॉ टी सी जॉन मेमोरियल चैरिटेबल फाउंडेशन की सालाना बोनस पर प्रबंधन एवं यूनियन के बीच एक समझौता हुआ। जिसमें एक महीने की सैलरी के साथ 5000/- एक्सग्रेसिया के रूप में दिया जायेगा एवं साथ ही साथ हर कर्मचारी को एक घड़ी उपहार के रूप में दी जाएगी । इसके बाद कार्यकारिणी के सदस्यो नें अपनी मांगे भी रखीं उस पर प्रबंधन नें विचार करने पर सहमति प्रदान की।


इस वार्ता में चीफ मेडिकल ऑफिसर टी एम एच ( टिनप्लेट डिवीज़न ) डॉक्टर रेखा सिंह गाँगुली, एच आर विभाग से ( सीनियर एरिया मैनेजर, एच आर – बी पी ) श्री मति शिल्पी सिन्हा, डॉक्टर सायतन भट्टचार्य एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, पदाधिकारी परविंदर सिंह सोहल, मनी भूषण मोहंती, सोमनाथ पोद्दार, बीरबल मुखी, जोकेस मुखी, प्रशांत महतो ललन सिंह संदीप कुमार उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now