---Advertisement---

AICC MEMBER डॉ अजय पर कार्यक्रमों में पार्टी का झंडा बैनर न लगाने का गंभीर आरोप

On: August 27, 2024 9:27 AM
---Advertisement---

कांग्रेस पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव राजा ओझा बोले, जिला प्रभारी से करेंगे शिकायत

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस महासचिव राजा ओझा ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ अजय कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि डॉ अजय कुमार कार्यक्रमों में कांग्रेस का झंडा और बैनर इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस में गुटबाजी भी चरम पर है जिसे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मेंबर होने के नाते डॉ अजय कुमार को ठीक करना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में प्रतिनिधि मंडल जल्द ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और जिला प्रभारी से मिलेगा और मामले की जांच कर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुटबाजी पर अंकुश लगाने के लिए आग्रह करेगा।

पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव राजा ओझा ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के पहले कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना हुआ था कि पूर्वी सिंहभूम लोकसभा सीट कांग्रेस के जिम्में होगा और डॉ अजय कुमार प्रत्याशी होंगे लेकिन जमशेदपुर सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा कोटे में चली गई और महागठबंधन ने समीर कुमार मोहंती को यहां का प्रत्याशी बना दिया।

इधर पूर्वी सिंहभूम जिले में डॉ अजय कुमार के द्वारा कई बार चाय पर चर्चा ब्लड डोनेशन कैंप मेडिकल कैंप का आयोजन हो रहा है लेकिन डॉ अजय कुमार को कांग्रेस आलाकमान कमान के द्वारा कई राज्यों का प्रभारी का दायित्व दिया गया है। इसके बावजूद कांग्रेस कई गुटों में भर्ती हुई है इससे डॉक्टर अजय कुमार भी अनभिज्ञ नहीं हैं।

वहीं उन्होंने डॉक्टर अजय कुमार पर यह भी आरोप लगाया है कि वह कई लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने का कथित रूप वायदा करते नजर आ रहे हैं।

बहरहाल यह जांच का विषय है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now