---Advertisement---

दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा, लैंडिंग के बाद एयर इंडिया विमान में लगी आग

On: July 22, 2025 1:29 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा देखने को मिला। जहां, हांगकांग से दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 315 के लैंडिंग के कुछ ही समय बाद उसकी सहायक विद्युत इकाई (APU) में आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि विमान के उतरते ही APU में आग लग गई। हालांकि यह यूनिट स्वचालित प्रणाली से लैंडिंग के बाद बंद हो गया था, फिर भी कुछ ही पलों में इसमें आग की सूचना मिली। विमान को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। राहत एवं दमकल टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now