---Advertisement---

दुनिया के सबसे अमीर किसान बने हाथरस के अजीत, खाते में आ गए 1001356000001395421002356000039542 रुपये

On: May 5, 2025 4:19 AM
---Advertisement---

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की ग्राम पंचायत मिढ़ावली के नगला दुर्जिया गांव के एक साधारण किसान अजीत सिंह उस समय चौंक गए जब उन्होंने अपने एयरटेल पेमेंट बैंक खाते का बैलेंस चेक किया। मोबाइल स्क्रीन पर जो रकम दिखी, उसने उन्हें पलभर के लिए दुनिया का सबसे अमीर किसान बना दिया। उनके एयरटेल पेमेंट बैंक खाते में अचानक 1,00,13,56,00,00,01,39,54,2100,23,56,00,00,39, 542 रुपये आ गए, जिसे देखकर वह हैरान रह गए।

किसान अजीत कुमार ने बताया कि एक दिन पहले उनके खाते से 1800 रुपए की धोखाधड़ी हुई थी और अगले ही दिन अचानक खाते में इतने ज्यादा पैसे शो होने लगे। फ्रॉड का शिकार होने के डर से उन्होंने तुरंत कोतवाली सादाबाद में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही साइबर सेल में भी ऑनलाइन शिकायत की। किसान के पास सिर्फ आठ बीघा जमीन है और वह खेती-बाड़ी का काम करता है।

शिकायत दर्ज करने के बाद जब जांच हुई, तो पता चला कि यह रकम वास्तव में उनके खाते में आई ही नहीं थी, बल्कि यह सिर्फ एक तकनीकी खराबी का नतीजा था। एयरटेल पेमेंट बैंक ने तुरंत अजीत का खाता फ्रीज़ कर दिया ताकि कोई नुकसान न हो। केनरा बैंक के मैनेजर दीपांशु ने भी इस बात की पुष्टि की कि यह संभव नहीं है कि किसी के खाते में इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर हो जाए। यह साफ तौर पर एक सिस्टम गड़बड़ी है। हालांकि मामला कुछ समय बाद सामान्य हो गया, लेकिन तब तक अजीत कुमार का नाम गांव और इलाके में मशहूर हो गया था। लोग चटकारे लेकर इस घटना की चर्चा कर रहे हैं कि कैसे एक आम किसान अचानक से दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बन गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now