जमशेदपुर:आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल के द्वारा सूबे के हेमंत सोरेन माननीय मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री सचिवालय झारखंड सरकार रांची में एक शिकायत दर्ज
करवाया गया है कि
झारखंड राज्य के विद्यार्थियों के लिए झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा विद्यार्थियों को अब प्रत्येक जिले में ही पढ़ने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी देने की घोषणा
पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल में निर्माण करने का निर्णय लिया गया है जो कि आदिवासी एवं ग्रामीण छात्र छात्राओं के साथ अन्याय एवं भेदभाव पूर्ण कदम है
आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध किया है कि है आदिवासी एवं ग्रामीण छात्र छात्राओं की हित को देखते हुए मांग करते हैं कि पूर्वी सिंहभूम जिला के आदिवासी एवं ग्रामीण छात्र छात्राओं की भविष्य के हित को देखते हुए स्टेट ऑफ़ आर्ट डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का निर्माण जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत करनडीह क्षेत्र में किया जाय ताकि सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासी और सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र छात्राओं को पढाई के साथ साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिल सके ।








