---Advertisement---

आजसू नेता मुन्ना सिंह पर नाबालिग बेटी और मां की लाठी से पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल

On: September 8, 2024 5:39 PM
---Advertisement---

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जमशेदपुर : आजसू नेता मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह पर कदमा भाटिया बस्ती गोस्वामी पथ निवासी एक आदिवासी महिला और उसके नाबालिग बेटी को लाठी डंडों से पीटने का गंभीर आरोप लगा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार के द्वारा कदमा थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

जिसमें आरोपी आजसू नेता व मंगल अखाड़ा के संचालक मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह को बनाया गया है। महिला का नाम 35 वर्षीय शुभा सरदार और उसकी बेटी 13 साल है। इस मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें साफ दिख रहा है कि महिला और उसकी बेटी की पिटाई किस बेरहमी से किया जा रहा है।घायल शुभा सरदार का पति बृहस्पति सरदार खुद मजदूरी का काम करता है जबकि खुद महिला शुभा सरदार रेजा का काम करती है। इस घटना के बाद उक्त महिला का मेडिकल जांच कराया गया जिसमें चोट की बात सामने आई है।

इस मामले में कदमा थाना प्रभारी संजय सुमन के मुताबिक मामले की अभी जांच की जा रही है।

आरोपी मुन्ना सिंह ने कहना है कि महिला द्वारा अपशब्द कहा गया था जिस कारण यह घटना घटी है लेकिन मारपीट की कोई वारदात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं द्वारा अक्सर इस तरह का आरोप लगाकर बेगुनाहों को फंसाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं पूरे मामले में आजसू नेता मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह से पूछे जाने पर महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि “ये लोगों का अक्सर यही काम है। झूठा आरोप लगाकर दूसरों को फंसाना और भारी भरकम रुपए का डिमांड करना। यही नहीं आए दिन जो महिला आरोप लगा रही उसी के साथ विवाद सभी का होता रहता है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल