---Advertisement---

आजसू पार्टी ने शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया

On: August 9, 2023 1:28 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- आजसू पार्टी द्वारा शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि गोमीया विधायक एवंं कार्यकर्ताओं ने सिल्ली झारखंड मोड़ स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर लम्बोदर महतो ने कहा कि आज ही वो ऐतिहासिक दिन है जब हमने झारखंड के युवाओं को गोलबंद करने वाले अपने नेता को खोया था। उनकी शहादत झारखंड राज्य के गठन का आधार बना। आज आजसू पार्टी पुरे प्रदेश में झारखंड के लिए दूरगामी सोच रखने वाले इस नेता को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय नेता जयपाल सिंह, सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ, सुशील महतो, चित्तरंजन महतो, गौतम कृष्ण साहू जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, लक्ष्मण महतो, सबिता रानी, शेखा देवी, रविंद्र करमाली, निर्मल मंडल, भरत साय, लक्षण महतो, शिवशंकर प्रसाद, डबलु महली, समेत आजसू पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now