---Advertisement---

आजसू पार्टी प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर कल, आयोजन को लेकर बैठक सम्पन्न

On: March 23, 2024 2:33 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली: सिल्ली नगर आजसू पार्टी कार्यालय में शुक्रवार देर शाम एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे आगामी 24 मार्च दिन रविवार को सिल्ली थाना के समीप स्थित प्रेम वाटिका मेरेज हाॅल में आयोजित आजसू पार्टी के प्रखंड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय समिति सदस्य सह सिल्ली नगर प्रभारी राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह ने एवं संचालन भरत देव साय ने किया। बैठक में पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू बुद्धिजीवी मंच के सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र करमाली समेत पंचायत प्रभारी एवं ग्राम प्रभारी शामिल हुए। बैठक में कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन को लेकर पंचायत प्रभारी, ग्राम प्रभारी एवं चुल्हा प्रमुखों के सक्रिय सहभागिता पर विशेष चर्चा की गई। वहीं ग्राम प्रभारीयों को कई निर्देश दिया गया। मौके पर नवल किशोर गुप्ता, भागवत सोनार, रवि सिंह, शशि सोनार, संजीत सिंह देव, मनोज सिंह,निर्मल मंडल, हेमंत नायक, विपुल राय, निमाइ रजक, दीपक सेन गुप्ता, मंजूर आलम, गौतम रविदास, महादेव नायक आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now