---Advertisement---

महाअष्टमी पर देवी मंडप में अखाड़ा का हुआ उद्घाटन, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी की धूम

On: March 27, 2026 7:17 PM
---Advertisement---

राजेश कुमार साव

बालूमाथ: प्रखंड में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्री रामनवमी के महा अष्टमी को लेकर रामभक्तों में काफी उत्साह देखी गई है। बृहस्पतिवार को मुरपा पंचायत से आस पास के कई अखाड़ों से देर शाम को जुलूस निकला और मुरपा मानसीघा मोड़ पर अखाड़ों का मिलान हुआ जहां लोगो ने कला का प्रदर्शन किया।इस दौरान पुलिस बल तैनात दिखें।

वहीं महाअष्टमी की रात नव बजे मारंगलोइया पंचायत के जतरा टांड़ स्थित देवी मंडप में नव अखाड़ा का उद्घाटन संसदीय प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा,राजद युवा जिला अध्यक्ष दीपक यादव,स्थानीय मुखिया सोनमणि देवी ने सामूहिक रूप से फीता काट कर रामनवमी अखाड़ा की शुरुआत की।इस दौरान श्री कुशवाहा ने रामनवमी पूजा का बधाई देते हुए कहा कि परम्परा से चलती आ रही यह महा पर्व रामनवमी एकता एवं आपसी सौहार्द के प्रतीक है।

आने वाले दिनों में भी यही एकता सौहार्द बनाए रखने की अपील की।मौके पर राजद युवा जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी दीपक यादव ने रामनवमी पूजा की बधाई देते हुए नए अखाड़े को पांच तलवार भेंट किया और आपसी सौहार्द के साथ धूमधाम से श्री रामनवमी पूजा मनाने की अपील की।कहा यह पर्व आस्था के साथ साथ आपसी सौहार्द और भाई चारे का संदेश देता है।

इस दौरान समिति अध्यक्ष राजेश कुशवाहा एवं सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा द्वारा आए अतिथि दीपक यादव, मुखिया सोनामनी देवी, दिलीप यादव (राजद युवा जिला महासचिव)अजीत कुमार (पत्रकार),समाजसेवी शशि भूषण यादव,अंकित यादव,निर्मल यादव, शक्लदीप यादव आदि को अंग वस्त्र ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया.इस दौरान समिति के अध्यक्ष,सचिव रामदेव महतो, कोषाध्यक्ष नरेश राणा,बलराम सिंह,गोविंदा कुमार,अजय उरांव, बालेश्वर उरांव, राजेंद्र उरांव विकाश कुमार महतो,ईश्वर महतो सहित सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now