---Advertisement---

अखिलेश यादव ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन से भी मिले

On: August 12, 2025 5:50 PM
---Advertisement---

रामगढ़: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को विशेष विमान से लखनऊ से रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत की और दिवंगत शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एयरपोर्ट से अखिलेश यादव सड़क मार्ग से सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत नेता की प्रतिमा और समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किया और सीएम हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी समेत अन्य परिजनों से मुलाकात की।

इस मौके पर उनके साथ झारखंड के मंत्री संजय प्रसाद यादव, सपा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, वरिष्ठ नेता राम प्रसाद गोप, कांग्रेस नेता बंधु तिर्की, मनोज मिर्धा समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल